टैक्स से लेकर ATM तक…आज से बदल गए ये 10 नियम, जानें आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ ही 1 अप्रैल से देशभर में टैक्स, बैंकिंग और ट्रैवल से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इनका सीधा असर आम आदमी की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। ऐसे में इन नए नियमों को समझना बेहद जरूरी है।

1. नया इनकम टैक्स सिस्टम लागू

सबसे बड़ा बदलाव नए इनकम टैक्स कानून के रूप में सामने आया है, जो पुराने 1961 के कानून की जगह लेगा।
अब ‘असेसमेंट ईयर’ और ‘प्रीवियस ईयर’ की जगह ‘टैक्स ईयर’ शब्द का इस्तेमाल होगा, जिससे टैक्स प्रक्रिया आसान होगी।

2. 12 लाख तक आय पर टैक्स में राहत

नए टैक्स सिस्टम के तहत 12 लाख रुपये तक की आय पर प्रभावी रूप से कोई टैक्स नहीं देना होगा।
इसके साथ ही सैलरीड लोगों को 75,000 रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलेगा।

 3. TDS फॉर्म में बदलाव

अब फॉर्म 16 और 16A की जगह नए फॉर्म 130 और 131 लागू होंगे, जिससे टैक्स रिपोर्टिंग को और आसान बनाया जाएगा।

4. PAN कार्ड के नियम सख्त

PAN कार्ड बनवाने के लिए अब आधार कार्ड पर्याप्त नहीं होगा।
जन्मतिथि के प्रमाण के लिए 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट या जन्म प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा।

5. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) में बदलाव

अब केवल RBI से खरीदे गए SGB पर ही टैक्स छूट मिलेगी।
स्टॉक एक्सचेंज से खरीदे गए बॉन्ड पर मुनाफे पर टैक्स देना होगा।

6. विदेशी यात्रा पर TCS में बदलाव

अब अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज पर 2% फ्लैट TCS लगेगा, पहले यह 5% से 20% तक था।

7. ATM निकासी नियम बदले

कई बैंकों ने ATM ट्रांजैक्शन के नियमों में बदलाव किया है।
फ्री लिमिट के बाद प्रति निकासी 23 रुपये तक शुल्क देना होगा।
कम बैलेंस पर फेल ट्रांजैक्शन पर भी चार्ज लग सकता है।

8. ITR फाइल करने की समय सीमा बढ़ी

अब टैक्सपेयर्स को रिवाइज्ड ITR फाइल करने के लिए 12 महीने का समय मिलेगा, हालांकि देरी पर पेनल्टी लगेगी।

9. LPG कीमतों में बदलाव संभव

पश्चिम एशिया में तनाव के चलते LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव की संभावना है, जिससे घरेलू बजट प्रभावित हो सकता है।

10. ट्रेन टिकट कैंसिलेशन नियम सख्त

Indian Railways ने टिकट रिफंड के नियमों को सख्त कर दिया है।
अब ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर ही रिफंड मिलेगा।

आम लोगों के लिए क्या है मतलब?

इन सभी बदलावों का असर सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।
जहां कुछ नियम राहत देने वाले हैं, वहीं कुछ बदलाव खर्च बढ़ा सकते हैं।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें