वाराणसी: काशी आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। गंगा का जलस्तर कम होने और परिस्थितियों में सुधार के बाद वाराणसी में शुक्रवार से बड़ी मोटर बोट के संचालन की अनुमति दे दी गई है। हालांकि, सुरक्षा कारणों से हाथ से चलने वाली नावों के संचालन पर फिलहाल रोक जारी रहेगी। प्रशासन ने मोटर बोट के संचालन के लिए समय निर्धारित करने के साथ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सख्त नियम भी लागू किए हैं। एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी के अनुसार, मोटर बोट का संचालन सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक ही किया जा सकेगा। निर्धारित समय के बाद बोट चलाने या सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हर मोटर बोट पर दो तैराक नाविक रहना अनिवार्य प्रशासन ने गंगा