Air India Plane Crash : अहमदाबाद विमान हादसे पर आई एयर इंडिया के CEO की पहली प्रतिक्रिया, कहा- नहीं थी कोई तकनीकी…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Air India Plane Crash : अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे (Air India Plane Crash) को लेकर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट सामने आने के बाद एयर इंडिया के CEO और MD कैंपबेल विल्सन ने इस पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ किया कि हादसे का शिकार हुए फ्लाइट नंबर AI171 में कोई भी तकनीकी या मेंटेनेंस से जुड़ी खराबी नहीं पाई गई।

विमान, ईंधन और पायलट- सब कुछ था सामान्य

विल्सन ने बताया कि जांच में विमान या इंजन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली है।

  • सभी जरूरी रखरखाव कार्य समय पर पूरे किए गए थे।

  • टेकऑफ से पहले दोनों पायलटों ने अल्कोहल टेस्ट पास किया और उनकी सेहत भी बिल्कुल सामान्य पाई गई।

  • टेकऑफ रोल के दौरान भी किसी तरह की असामान्यता नहीं देखी गई।

  • ईंधन की गुणवत्ता पूरी तरह से मानक के अनुसार थी।

DGCA की निगरानी में हुई जांच

CEO कैंपबेल विल्सन ने जानकारी दी कि DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) की निगरानी में एयर इंडिया के सभी Boeing 787 विमानों की विस्तृत जांच करवाई गई है और सभी विमानों को उड़ान के लिए सुरक्षित घोषित किया गया है।
हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि अभी जांच प्रक्रिया जारी है, और प्रारंभिक रिपोर्ट में न तो किसी निश्चित कारण का ज़िक्र है और न ही कोई सिफारिश की गई है। ऐसे में कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी।

कर्मचारियों से की संयम बरतने की अपील

विल्सन ने एयर इंडिया के कर्मचारियों से आग्रह किया कि बिना पूरी जांच के किसी निष्कर्ष पर न पहुंचे, और धैर्य रखें। उन्होंने कहा कि कंपनी पूरी पारदर्शिता और सहयोग के साथ जांच एजेंसियों को समर्थन दे रही है।

प्रारंभिक रिपोर्ट में क्या खुलासा हुआ?

AAIB की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, विमान AI171 ने सामान्य तरीके से टेकऑफ किया और तय ऊंचाई तक पहुंच भी गया था।
लेकिन उसी दौरान दोनों इंजनों के फ्यूल कटऑफ स्विच “RUN” से “CUTOFF” की स्थिति में चले गए, जिससे इंजन तक ईंधन पहुंचना बंद हो गया और विमान ने उड़ान खो दी। ईंधन सप्लाई रुकने के कारण प्लेन नीचे गिर गया और दुर्घटना हो गई

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें