CM Yogi का ऐलान, यूपी के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिवावकों के खाते में जल्द भेजे जाएंगे 1200 रुपये

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने प्रदेश के बच्चों की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि 06 से 14 साल की उम्र का कोई भी बच्चा स्कूल से बाहर न रहे, यह सुनिश्चित करना विद्यालय प्रबंध समिति (प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान) की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ‘स्कूल चलो अभियान’ को पूरे राज्य में प्रभावी ढंग से लागू किया जाए ताकि हर बच्चा पढ़ाई से जुड़ सके और किसी कारणवश शिक्षा से वंचित न रहे।

शिक्षा की गुणवत्ता और बुनियादी सुविधाएं हों बेहतर

मुख्यमंत्री ने प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई के स्तर को सुधारने, बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, संसाधनों के बेहतर उपयोग और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि 50 से अधिक छात्रों वाले विद्यालय स्वतंत्र रूप से संचालित हों, जिससे प्रशासनिक कामकाज बेहतर हो और पढ़ाई में व्यवधान न आए।

छात्रों को समय पर मिले जरूरी सामान

सीएम योगी ने निर्देश दिया कि परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों के बैंक खातों में ₹1,200 की सहायता राशि यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्टेशनरी और किताबों के लिए DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए जल्द से जल्द भेजी जाए। यह कार्य पारदर्शिता और समयबद्धता से पूरा किया जाए ताकि बच्चों को समय पर सभी सामग्री मिल सके।

रिक्त पदों को जल्द भरा जाए

मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग से कहा कि रिक्त शिक्षकों के पदों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षक और छात्रों का अनुपात आदर्श स्थिति में लाया जाए ताकि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें