PM Modi in West Bengal: ममता सरकार पर पीएम मोदी का तीखा प्रहार, कहा-बंगाल की तरक्की को रोक कही TMC

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

PM Modi In West Bengal : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में बदलाव और तरक्की की जरूरत है, लेकिन मौजूदा सरकार विकास के रास्ते में दीवार बनकर खड़ी है। इस दौरान पीएम मोदी ने ₹5,400 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

टीएमसी विकास में सबसे बड़ी रुकावट– मोदी

प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि टीएमसी की सरकार बंगाल की तरक्की को रोक रही है। उन्होंने कहा, “जिस दिन ये दीवार यानी टीएमसी हटेगी, उसी दिन से बंगाल तेज़ी से आगे बढ़ेगा। असली परिवर्तन तभी आएगा, जब ये सरकार जाएगी।”

बंगाल को निकलना है मुश्किल दौर से

अपने भाषण की शुरुआत सावन के शुभकामनाओं के साथ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस पवित्र महीने में बंगाल की तरक्की से जुड़ना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने जिन परियोजनाओं का लोकार्पण किया, उन्हें बंगाल को मौजूदा समस्याओं से बाहर निकालने की दिशा में बड़ा कदम बताया।

₹5,400 करोड़ की योजनाएं, नए बंगाल की ओर

पीएम मोदी ने बताया कि थोड़ी देर पहले ₹5,400 करोड़ की लागत से जुड़ी परियोजनाएं शुरू की गईं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक नए, समृद्ध बंगाल का सपना देखा है और आज की ये योजनाएं उस सपने को साकार करने की ओर मजबूत कदम हैं।

अब बंगाल से हो रहा है पलायन

प्रधानमंत्री ने राज्य में बेरोजगारी और पलायन पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, “एक समय था जब लोग रोज़गार की तलाश में बंगाल आते थे, लेकिन अब बंगाल का युवा भी छोटे-मोटे काम के लिए दूसरे राज्यों में जा रहा है। ये स्थिति बदलनी चाहिए।”

भाजपा को एक मौका जरूर दीजिए– पीएम मोदी

अंत में पीएम मोदी ने जनता से अपील की, “मैं आपसे आग्रह करता हूं कि एक बार भाजपा को अवसर दें। ऐसी सरकार को चुनें जो काम करने वाली हो, ईमानदार हो और जनता के लिए दमखम से काम करे।”

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें