Varanasi : कचहरी स्थित मजार परिसर पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण किया धवस्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Varanasi :कचहरी क्षेत्र स्थित एक मजार परिसर में जिला प्रशासन ने रविवार को अवैध रूप से बने ढांचे पर बुलडोजर चलाया। प्रशासन का कहना है कि यह निर्माण पूरी तरह अतिक्रमण के दायरे में आता था और इसके लिए पहले नोटिस जारी किया जा चुका था, लेकिन समय देने के बावजूद कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।

क्या था मामला?

कचहरी इलाके में लाटशाही मजार परिसर में कुछ अस्थायी निर्माण किए गए थे, जिनमें लोगों के एकत्र होने की व्यवस्था भी थी। पीडब्ल्यूडी और पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए इन्हें ध्वस्त कर दिया।

प्रशासन का कहना है कि यहां अवैध रूप से छोटे भवन बना दिए गए थे, जिनमें नियमित रूप से लोगों की भारी भीड़ जुट रही थी, जबकि यह स्थान वीआईपी सुरक्षा क्षेत्र में आता है। पास में ही सर्किट हाउस स्थित है, जहां अक्सर उच्चस्तरीय अधिकारी और वीवीआईपी आते हैं।

धार्मिक स्थल को नहीं पहुंची कोई क्षति

प्रशासन और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मजार को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचाई गई है। यह कार्रवाई केवल उन निर्माणों के खिलाफ की गई जो कानूनी रूप से अस्थिर और सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक थे।

उनका कहना है, “हम किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते। कार्रवाई केवल गैरकानूनी निर्माणों तक सीमित थी। मजार जस की तस बनी हुई है।”

पहले से दिया गया था नोटिस

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों को पहले ही नोटिस जारी किया गया था, जिसमें निर्माण से संबंधित वैध दस्तावेज जमा करने को कहा गया था। लेकिन निर्माण प्रमाणित नहीं हो पाया, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।

कार्रवाई के दौरान माहौल

जैसे ही बुलडोजर मौके पर पहुंचा, स्थानीय लोग आसपास इकट्ठा हो गए। हलचल के बीच प्रशासन ने शांति और व्यवस्था बनाए रखी। कुछ दिनों से यहां कार्रवाई की संभावना जताई जा रही थी, जिसे देखते हुए प्रशासन ने पूरी तैयारी के साथ यह कदम उठाया।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें