ऑपरेशन सिंदूर’ पर संसद में गरमाई बहस, पप्पू यादव बोले – पीएम मोदी को सच बोलने की हिम्मत…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर एक विशेष चर्चा हुई, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी राय रखी। इस चर्चा के दौरान पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला और उनसे पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की।

पप्पू यादव ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

एएनआई से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश के सामने सच्चाई रखनी चाहिए और गलतियों को स्वीकार करने का साहस दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा,”सच बोलने की हिम्मत होनी चाहिए। माफी मांगने का साहस होना चाहिए। लेकिन प्रधानमंत्री संसद में चुप रहते हैं। पुलवामा से लेकर उरी तक कई हमले हुए, लेकिन कभी भी उन्होंने खुलकर कुछ नहीं कहा।”

दुनिया में हम अलग-थलग पड़ते जा रहे हैं

सांसद ने भारत की वैश्विक स्थिति पर भी चिंता जाहिर की और कहा,”आजाद भारत में पहली बार रूस ने हमारा साथ नहीं दिया। इज़राइल के अलावा किसी भी देश ने समर्थन नहीं किया। इससे यह स्पष्ट होता है कि भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ता जा रहा है।”

उन्होंने सवाल किया कि जब इंटेलिजेंस इनपुट नहीं थे, तो फिर किसके निर्देश पर पहलगाम को पर्यटकों के लिए खोला गया? उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी चूक है और मौजूदा हालात अच्छे नहीं हैं।

क्या है ‘ऑपरेशन सिंदूर’?

‘ऑपरेशन सिंदूर’ उस सैन्य अभियान का नाम है, जो पहलगाम हमले के बाद चलाया गया था। इस ऑपरेशन में भारतीय सुरक्षाबलों ने कई आतंकी ठिकानों को नष्ट किया और देशभर में सुरक्षा सतर्कता बढ़ा दी गई।

इसके बाद हाल ही में ‘ऑपरेशन महादेव’ भी अंजाम दिया गया, जिसमें सुलेमान उर्फ फैजल, अफगानी और जिब्रान जैसे तीन आतंकवादियों को ढेर किया गया।

गृह मंत्री अमित शाह का संसद में बयान

गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुए कहा कि,”पाकिस्तान के डीजीएमओ ने हमसे संपर्क किया, जिसके बाद दोनों पक्षों ने तनाव को विराम देने का फैसला लिया।”

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें