BJP नेता बृजभूषण शरण सिंह का तीखा हमला, डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी की निंदा, कही ये बात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़ी आलोचना की। उन्होंने साफ कहा कि यह मुद्दा किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान से जुड़ा है।

बृजभूषण ने कहा, “किसी भी मजहब या विचारधारा से ताल्लुक रखने वाला व्यक्ति किसी महिला के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकता। डिंपल यादव के खिलाफ की गई टिप्पणी निंदनीय है और इसे हर जिम्मेदार नागरिक को गलत ठहराना चाहिए।”

उन्होंने सेना से जुड़े मामलों पर उठ रहे सवालों को लेकर भी नाराजगी जताई। पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “जब भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में सफलता हासिल की थी, तो किसके आदेश पर पीछे हटना पड़ा? अब उन्हीं के वंशज सेना पर सवाल खड़े कर रहे हैं। राहुल गांधी को प्रधानमंत्री मोदी से नहीं, बल्कि नेहरू जी की आत्मा से जवाब मांगना चाहिए।”

राहुल गांधी कर रहे देश का अपमान: बृजभूषण

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अब उनका निशाना सिर्फ बीजेपी नहीं, बल्कि पूरे देश की गरिमा है। “सेना, चुनाव आयोग और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर वह अपनी ही विश्वसनीयता खत्म कर रहे हैं,” उन्होंने कहा।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी विरोध की राजनीति में इतनी दूर चले गए हैं कि अब वह देश की अस्मिता पर सीधा वार कर रहे हैं। “जो देश का अन्न और पानी खाता है, अगर वही उसके खिलाफ बोले तो यह दुर्भाग्य की बात है,” सिंह ने तीखे शब्दों में कहा।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें