Raksha bandhan 2025 Date : इस साल कब मनाएं रक्षाबंधन? जानें 8 या 9 अगस्त में कौन-सी तारीख है सही और शुभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Raksha bandhan 2025 Date : रक्षाबंधन, भाई-बहन के प्रेम और रक्षा के वचन का पर्व, हर साल सावन पूर्णिमा के दिन पूरे श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाता है। लेकिन इस साल सावन पूर्णिमा की तिथि दो दिनों में पड़ रही है – 8 और 9 अगस्त को, जिससे लोगों के मन में यह भ्रम है कि रक्षाबंधन किस दिन मनाया जाए।

दो दिन पड़ रही है पूर्णिमा, लेकिन राखी के लिए शुभ है 9 अगस्त

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, सावन पूर्णिमा की तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे से शुरू होकर 9 अगस्त को दोपहर 1:24 बजे तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि (जिस दिन सूर्योदय के साथ तिथि हो) के अनुसार रक्षाबंधन 9 अगस्त, शुक्रवार को मनाना सबसे शुभ माना जा रहा है।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

9 अगस्त को बहनों को भाई को राखी बांधने के लिए लगभग साढ़े 7 घंटे का शुभ समय मिलेगा। इस दौरान सबसे पहले भगवान को राखी अर्पित करने की परंपरा निभाएं और फिर विधिवत भाई को राखी बांधें। यह न सिर्फ रिश्तों को और प्रगाढ़ बनाता है बल्कि घर में सुख-शांति और समृद्धि भी लाता है।

इस बार रक्षाबंधन पर बन रहे हैं शुभ योग

इस बार रक्षाबंधन के दिन सौभाग्य और शुभ योग बन रहे हैं, जिससे यह दिन और भी अधिक पावन और फलदायी माना जा रहा है। साथ ही भद्रा काल (जो अशुभ माना जाता है) सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगा, जिससे पूरे दिन राखी बांधने के लिए कोई बाधा नहीं रहेगी।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें