जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में CRPF वाहन खाई में गिरी, दो जवान शहीद, दर्जन भर घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। कंडवा-बसंतगढ़ मार्ग पर सीआरपीएफ का एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक जवान घायल बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जताया शोक

इस हादसे की खबर मिलते ही केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गहरा दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा,”कंडवा-बसंतगढ़ क्षेत्र में सीआरपीएफ वाहन के हादसे की खबर से व्यथित हूं। इसमें कई बहादुर जवान सवार थे। मैंने डीसी सलोनी राय से बात की है, जो खुद मौके की निगरानी कर रही हैं। राहत कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं और स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सभी घायलों को जरूरी चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।”

घायलों को अस्पताल भेजा गया

उधमपुर के एडिशनल एसपी संदीप भट ने जानकारी दी कि यह हादसा बसंतगढ़ इलाके के पास कंडवा में हुआ, जहां सीआरपीएफ का वाहन गहरी खाई में जा गिरा। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे की जांच शुरू कर दी गई है, और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि दुर्घटना की असली वजह क्या थी—ब्रेक फेल, सड़क की खराब स्थिति या कोई अन्य तकनीकी खराबी।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें