रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का ट्रंप पर हमला, कहा- भारत की रफ्तार अब कोई नहीं रोक सकता, सबके बॅास हम…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की तेज़ तरक्की पर गर्व जताते हुए कहा कि भारत अब आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रभाव के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। वे उमरिया गांव और औबेदुल्लागंज के दशहरा मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने रेल कोच निर्माण इकाई ‘ब्रह्मा’ का भूमिपूजन किया। इस नाम की प्रेरणा सृजन और निर्माण के देवता ब्रह्मा से ली गई है।

भारत की रफ्तार से कुछ देश परेशान– “सबके बॉस तो हम हैं”

राजनाथ सिंह ने बिना नाम लिए संकेत दिया कि कुछ देशों को भारत की तेज़ प्रगति पसंद नहीं आ रही, खासकर वे देश जो भारत को वैश्विक बाज़ार में पीछे रखने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “कुछ ताकतें चाहती हैं कि भारत में बनी चीजें महंगी हों ताकि दुनिया उन्हें न खरीदे, लेकिन अब भारत को कोई नहीं रोक सकता। सबके बॉस तो हम हैं।” उन्होंने भरोसा जताया कि भारत जल्द ही विश्व शक्ति बनेगा और अब किसी भी दबाव या डर में आने वाला नहीं है।

रक्षा क्षेत्र में रिकॉर्ड उपलब्धियां

अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने बताया कि आज भारत 24,000 करोड़ रुपये से अधिक के रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है। यह इस बात का प्रमाण है कि देश रक्षा निर्माण में आत्मनिर्भर हो चुका है। उन्होंने कहा,“यह नया भारत है, जो अपनी ताकत और नवाचार के दम पर वैश्विक मंच पर मजबूती से खड़ा है।”

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें