रॉबर्ट वाड्रा पर ED ने दाखिल की चार्जशीट, 58 करोड़ की अवैध कमाई का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ गुरुग्राम जमीन सौदे से जुड़ा मामला में चार्जशीट दाखिल की है। एजेंसी का आरोप है कि वाड्रा ने 3.5 एकड़ जमीन रिश्वत के रूप में हासिल की और बाद में इसे रियल एस्टेट कंपनी DLF को बेचकर लगभग 58 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

कैसे हुआ सौदा:

ED के अनुसार, वाड्रा ने यह जमीन 7.5 करोड़ रुपये में खरीदी थी। बाद में इस सौदे से उन्हें 58 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जिसे दो कंपनियों—ब्लू ब्रीज ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड (BBTPL) और स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड (SLHPL)—के जरिए अर्जित किया गया। दोनों कंपनियां वाड्रा के कारोबारी नेटवर्क से जुड़ी मानी जाती हैं।

गैरकानूनी कमाई का आरोप:

जांच एजेंसी का कहना है कि यह रकम ऐसे स्रोत से आई, जिसे कानूनन अपराध माना जाता है। वाड्रा ने इस धनराशि का इस्तेमाल संपत्तियां खरीदने, निवेश करने और कंपनियों के कर्ज चुकाने में किया। यह पूरा मामला हरियाणा के गुरुग्राम के शिकोहपुर गांव में जमीन की खरीद-बिक्री और लाइसेंस जारी करने में हुई कथित अनियमितताओं से जुड़ा है।

पिछली कार्रवाई और FIR:

इस प्रकरण में 1 सितंबर 2018 को हरियाणा पुलिस ने गुरुग्राम के खेड़की दौला थाने में FIR दर्ज की थी। इसमें रॉबर्ट वाड्रा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, DLF और ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज प्रा. लि. सहित कई अन्य पर धोखाधड़ी, साजिश और भ्रष्टाचार के आरोप लगे। जांच के दौरान ED ने वाड्रा की कुछ संपत्तियां भी कुर्क कर दी थीं।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें