वाराणसी कमिश्नरेट के वरुणा जोन में पुलिस प्रशासन ने बड़ा बदलाव किया है। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने सात पुलिस चौकियों पर नए प्रभारी नियुक्त किए हैं और कुल 10 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। इस फेरबदल के तहत तीन चौकी प्रभारियों से चौकी का प्रभार लेकर उन्हें थानों से अटैच कर दिया गया है।
डीसीपी प्रमोद कुमार के आदेश के अनुसार,
-
थाना मंडुवाडीह के राहुल सिंह को चौकी प्रभारी लहरतारा (मंडुवाडीह) का चार्ज दिया गया है।
-
चौकी प्रभारी लहरतारा (मंडुवाडीह) रहे अमरजीत कुमार को थाना सारनाथ भेजा गया है।
-
चौकी प्रभारी तरना (शिवपुर) विशाल सिंह को चौकी प्रभारी अखरी (रोहनिया) बनाया गया है।
-
चौकी प्रभारी अखरी विकास कुमार को चौकी प्रभारी तरना (शिवपुर) का दायित्व सौंपा गया है।
इसके अलावा,
-
दरोगा विपिन कुमार पांडेय को चौकी प्रभारी गोसाईपुर (चोलापुर) बनाया गया है।
-
चौकी प्रभारी गोसाईपुर चंद्रभूषण को थाना शिवपुर भेजा गया है।
-
देवेंद्र कुमार दुबे को थाना लालपुर पांडेयपुर से चौकी प्रभारी माड़ौली (मंडुवाडीह) नियुक्त किया गया है।
-
चौकी प्रभारी मड़ौली राहुल कुमार सिंह को चौकी प्रभारी कस्बा (मंडुवाडीह) का जिम्मा मिला है।
-
चौकी प्रभारी कस्बा मीनू सिंह को चौकी प्रभारी आशापुर (सारनाथ) तैनात किया गया है।
-
अनिल कुमार सिंह को चौकी प्रभारी आशापुर से हटाकर थाना चोलापुर में अटैच कर दिया गया है।
यह तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।










