BHU : साइबर लाइब्रेरी से हॅास्टल लौट रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर दोस्तों संग मारपीट 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में एक बार फिर छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र ने यह शिकायत प्रॉक्टोरियल बोर्ड और लंका थाने में दर्ज कराई है।

पीड़ित छात्र के अनुसार, मंगलवार तड़के वह अपनी एक महिला मित्र सहित तीन दोस्तों के साथ साइबर लाइब्रेरी से पढ़ाई कर हॉस्टल लौट रहा था। जैसे ही वे बैरियर के पास पहुंचे, साइबर लाइब्रेरी की ओर से नशे में धुत तीन युवक बुलेट बाइक पर सवार होकर आए और रास्ते में छात्रा के साथ छेड़खानी करने की कोशिश की।

छात्र और उसके दोस्तों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना की सूचना तुरंत प्रॉक्टोरियल बोर्ड को दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को हिरासत में लेकर लंका थाने भेज दिया।

थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने बताया कि बुलेट बाइक पर सवार तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिली है और मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें