अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने जीजा संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भिवाड़ी के सांथलका गांव से रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने अपने जीजा के साथ मिलकर पति की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद और पत्नी के अवैध संबंधों की बात सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बिहार के भागलपुर जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी गुड्डू राय के रूप में हुई है। वह करीब पंद्रह दिन पहले ही अपनी पत्नी बाबी के साथ भिवाड़ी आया था और यहां सांथलका गांव की संतरा कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था।

वारदात का खुलासा तब हुआ जब मकान मालिक और पड़ोसियों ने पुलिस को पति-पत्नी के बीच आए दिन होने वाले झगड़ों की सूचना दी। जांच के बाद पुलिस ने पत्नी और उसके जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें