तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक ही घर से पांच लोगों के शव बरामद हुए, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतकों की पहचान
पुलिस ने बताया कि मृतक परिवार मूल रूप से कर्नाटक के कलबुर्गी जिले का रहने वाला था। मृतकों में एक 60 वर्षीय व्यक्ति, उसकी 55 वर्षीय पत्नी, उनकी बेटी, दामाद और मात्र दो साल की पोती शामिल हैं।
पुलिस की जांच
सूचना मिलते ही मियापुर थाने की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि परिवार ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की होगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
आर्थिक संकट बना कारण?
पुलिस के अनुसार, परिवार लंबे समय से कर्ज और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। जानकारी के मुताबिक, वे 2019 में हैदराबाद आए थे और पिछले दो साल से मक्था इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।










