खुशखबरी! गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, इतने रुपये तक घटे दाम, जानिए नया रेट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सितंबर के पहले ही दिन गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। देश में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने 19 किलो वाले कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 51.50 रुपए तक घटा दिए हैं। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

प्रमुख शहरों में कामर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें

  • दिल्ली: 1,580 रुपए (पहले 1,631.50 रुपए)

  • कोलकाता: 1,684 रुपए (पहले 1,734.50 रुपए)

  • भोपाल: 1,853 रुपए

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें

  • भोपाल और इंदौर में 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर रहे, जो 858.5 रुपए हैं।

IOCL की वेबसाइट के अनुसार ये कीमतें 1 सितंबर से लागू हैं। ध्यान दें कि यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट और IOCL की आधिकारिक वेबसाइट पर आधारित है। सिलेंडर भरवाने से पहले अपने नज़दीकी गैस एजेंसी से दाम की पुष्टि कर लें।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें