PM मोदी की मां के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद प्रतिक्रिया दी है। सपा सांसद ने कहा, “मां तो मां होती है, चाहे पीएम की हो या किसी गरीब व्यक्ति की। हमारी धरती मां हो या हमारी माताएं, उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।
यह सवाल उठता है कि दरभंगा में ऐसी बात किसने कही, इसकी गहन जांच होनी चाहिए। किसी की मां को अपमानित करना स्वीकार्य नहीं है।”
दरभंगा की रैली में कांग्रेस और आरजेडी नेताओं द्वारा पीएम मोदी और उनकी मां के लिए अपमानजनक टिप्पणियां की गई थीं। इस पर पीएम मोदी ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी मां का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था, फिर भी उन्हें अपमानित किया गया। उन्होंने कहा कि “नामदार लोग भारत माता को अपमानित करते हैं, मोदी को गाली देना छोटी बात है। नेताओं को जहां भी जाना हो, महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।”










