अगर आपको अचानक आधार कार्ड की जरूरत पड़ जाए और आपके पास उसकी कॉपी मौजूद न हो, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं। आप घर बैठे WhatsApp के जरिए आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी से फोटो मंगवाने या UIDAI की वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं होगी।
जरूरी शर्त: डिजिलॉकर अकाउंट
WhatsApp से आधार निकालने के लिए आपके पास डिजिलॉकर पर अकाउंट होना चाहिए। इसी के जरिए आप आसानी से डॉक्यूमेंट्स तक पहुंच पाएंगे। अगर आपके फोन में डिजिलॉकर या mAadhaar ऐप नहीं है, तब भी WhatsApp चैटबॉट से आधार डाउनलोड करना संभव है।
आधार डाउनलोड करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
-
सबसे पहले MyGov Helpdesk का WhatsApp नंबर +91-9013151515 अपने मोबाइल में सेव करें।
-
इस नंबर पर Hi लिखकर भेजें।
-
चैटबॉट के रिप्लाई में मिलने वाले ऑप्शन्स में से DigiLocker Service चुनें।
-
अब अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।
-
आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक OTP आएगा, उसे चैट में डालें।
-
वेरिफिकेशन पूरा होने पर आपके डिजिलॉकर में सेव डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट आ जाएगी।
-
इसमें से Aadhaar Card चुनें और तुरंत WhatsApp पर डाउनलोड कर लें।
फायदा
-
अगर फोन में डिजिलॉकर या mAadhaar ऐप नहीं है, तब भी आधार कार्ड तुरंत मिल जाएगा।
-
बाहर रहने पर भी आसानी से डॉक्यूमेंट तक पहुंच पाएंगे।
-
WhatsApp से डॉक्यूमेंट्स डाउनलोड करना बेहद आसान और सुरक्षित है।










