Mauritius PM Varanasi Visit : मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम पहुंचे वाराणसी, हुआ ग्रैंड वेलकम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Mauritius PM Varanasi Visit : मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम तीन दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वे नदेसर स्थित होटल ताज के लिए रवाना हुए।

प्रधानमंत्री के स्वागत को खास बनाने के लिए संस्कृति विभाग ने रास्ते में छह अलग-अलग स्थानों पर मंच सजाए, जहां पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए गए। एयरपोर्ट से होटल ताज तक पूरे मार्ग पर छात्रों, महिलाओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भारत और मॉरीशस के झंडे लहराकर उनका अभिनंदन किया।

पहले दिन वे नदेसर के होटल ताज में ठहरेंगे। 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होटल ताज में लंच करेंगे और द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होंगे। इसके बाद उद्योगपतियों के साथ बैठक तय है। शाम को वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गंगा आरती का अनुभव लेने के लिए क्रूज पर जाएंगे। रात में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित भोज में भी वे शामिल होंगे।

12 सितंबर की सुबह प्रधानमंत्री रामगुलाम काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद लगभग 10:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से अयोध्या रवाना होंगे और वहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

यह यात्रा उनके कार्यकाल की भारत की पहली आधिकारिक द्विपक्षीय यात्रा है। गौरतलब है कि वे 9 से 16 सितंबर तक भारत दौरे पर हैं।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें