बीएचयू की विदेशी छात्रा की रहस्यमय हालात में मौत, कमरे से मिला शव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में इंडियन फिलॉसफी विषय से पीएचडी कर रही मौरोमानिया की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 27 वर्षीय फिलिप फ्रांसिस्का के रूप में हुई है। वह चौक थाना क्षेत्र के गढ़वासी टोला स्थित एक मकान में किराए पर रह रही थी।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात करीब 11:45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि छात्रा अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रही है। चौक पुलिस मौके पर पहुंची और मकान मालिक व छात्रा के दो विदेशी साथियों की मदद से डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला गया। अंदर प्रवेश करने पर छात्रा बिस्तर पर मृत मिली।

इसके बाद ब्रह्मणाल चौकी इंचार्ज ने शव को कब्जे में लेकर शिवपुर मर्चरी हाउस भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें