लखनऊ। आम आदमी पार्टी (AAP) ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मज़बूत करने की दिशा में अहम बदलाव करते हुए अब्दुल्ला खान को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सकिल मालिक की सहमति से की गई है।
संगठन में लंबे समय से सक्रिय
अब्दुल्ला खान इससे पहले आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने लगातार दो वर्षों तक काशी प्रांत में सचिव की भूमिका निभाई। संगठन में उनके सक्रिय योगदान और सेवा भाव को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर की यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
अब्दुल्ला खान की नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जिले और प्रदेश के विभिन्न पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी घनश्याम पांडे, महिला प्रकोष्ठ महासचिव श्रीमती रेखा जायसवाल और वरिष्ठ साथी देवकांत वर्मा सहित कई नेताओं ने शुभकामनाएँ दीं।










