UP Weather : यूपी में मानसूम की थमेगी रफ्तार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब धीमा पड़ गया है। बादलों की आवाजाही कम होने से झमाझम बारिश का सिलसिला भी थम गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों में प्रदेश के कुछ ही हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। वहीं, 24 घंटे बाद पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा।

लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 19 सितंबर को पूरे पूर्वी और पश्चिमी यूपी को ग्रीन ज़ोन में रखा गया है। यानी भारी बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, शुक्रवार को कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

इन जिलों में हल्की बारिश के आसार

लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अयोध्या, गोरखपुर, आजमगढ़, अमेठी, रायबरेली, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, बलिया, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बलरामपुर, बस्ती, श्रावस्ती, सीतापुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल और सहारनपुर।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें