उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला कारागार में बंद सपा नेता आजम खां को जमानत मिलने के बाद भी जेल से बाहर नहीं आ पाए। शुक्रवार को उनके रिहा होने की चर्चाएं जोरों पर थीं, लेकिन अंततः उनकी रिहाई अटक गई।
दरअसल, रामपुर के चर्चित क्वालिटी बार कब्जा प्रकरण में आजम खां को गुरुवार को उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई थी। यह केस वर्ष 2021 में राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर दर्ज हुआ था। लेकिन इसके बाद रामपुर में दर्ज शत्रु संपत्ति मामले की जांच के दौरान धाराएं बढ़ा दी गईं। अब इस नए केस में भी आजम खां को जमानत लेनी होगी।
इसी वजह से उनकी जेल से रिहाई टल गई। वहीं, इस मामले में 20 सितंबर को आजम खां की पेशी रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में होनी है।










