जनता दर्शन में CM Yogi ने सुनी लोगों की समस्याएं, दिया जल्द निस्तारण का आश्वासन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोरखपुर। शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान करीब 250 लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना सुनिश्चित करें।

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। एक महिला ने राशन कार्ड न होने की समस्या बताई तो मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिया कि उसकी समस्या का संवेदनशीलता से समाधान किया जाए और पात्रता अनुसार पेंशन योजना का लाभ भी दिलाया जाए।

मुख्यमंत्री ने जमीन कब्जा करने की शिकायतों पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि गरीबों की जमीन पर कब्जा किसी भी हाल में न होने पाए। ऐसे मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

सीएम योगी ने कहा कि अधिकारी जनकल्याण के कार्यों को हमेशा प्राथमिकता पर रखें और हर पीड़ित की समस्या का त्वरित और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें।

इलाज में आर्थिक मदद मांगने वालों को मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसी का भी इलाज पैसों की कमी के कारण नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपचार संबंधी प्रस्ताव जल्द तैयार कर शासन को भेजा जाए, जिससे आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें