Varanasi : दशाश्वमेध घाट पर गंगा नदी से मिला वृद्ध महिला की शव, पुलिस पहचान में जुटी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। दशाश्वमेध घाट पर बुधवार की सुबह गंगा नदी में एक वृद्ध महिला का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर सुरक्षित स्थान पर रखवाया।

70 से 75 वर्ष की बताई जा रही उम्र

प्राथमिक जांच में शव लगभग 70 से 75 साल की महिला का प्रतीत हो रहा है। महिला ने साड़ी पहन रखी थी, जो लंबे समय तक पानी में रहने से गंदी और फटी हुई हो गई थी। पुलिस का अनुमान है कि शव कई घंटे पुराना है और संभव है कि यह किसी और जगह से बहकर दशाश्वमेध घाट तक पहुँचा हो।

पुलिस कर रही है पहचान की कोशिश

शव मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने आसपास मौजूद नाविकों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना भेज दी है, ताकि अगर किसी थाने में बुजुर्ग महिला की गुमशुदगी दर्ज हो तो उससे मिलान किया जा सके।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें