Varanasi : एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार की रिश्वत लेते JE रंगेहाथ गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। एंटी करप्शन टीम ने बुधवार दोपहर वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। अनेई विद्युत उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर (JE) सत्येंद्र कुमार को टीम ने 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया।

ऐसे हुआ खुलासा

शिकायतकर्ता चंद्रभान सिंह ने आरोप लगाया था कि JE ने नलकूप कनेक्शन की रिपोर्ट लगाने के बदले 30 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन विभाग ने जाल बिछाया और काजीसराय इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर आरोपी JE को पकड़ लिया।

JE की पहचान

गिरफ्तार सत्येंद्र कुमार मूल रूप से चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के कोरी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। टीम ने उनके पास से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली और केस दर्ज कर लिया है।

एंटी करप्शन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें