अक्टूबर 2025 त्योहारों से भरा महीना होने वाला है और इस दौरान बैंकों की कई छुट्टियां पड़ेंगी। अगर आपको बैंक ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो पहले से ही छुट्टियों की लिस्ट देख लें। वरना आखिरी समय में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
RBI ने जारी किया अक्टूबर का बैंक हॉलिडे कैलेंडर
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अक्टूबर 2025 के लिए बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी किया है। इस बार पूरे महीने में कुल 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें सभी रविवार (5, 12, 19 और 26 अक्टूबर) और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार (11 और 25 अक्टूबर) की छुट्टियां शामिल हैं। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में त्योहारों के मौके पर भी बैंक बंद रहेंगे।
गांधी जयंती से दिवाली तक छुट्टियों की पूरी लिस्ट
-
1 अक्टूबर: नवरात्रि और दुर्गा पूजा पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
-
2 अक्टूबर: गांधी जयंती और दशहरा पर पूरे देश में छुट्टी।
-
3 और 4 अक्टूबर: सिक्किम में दुर्गा पूजा (दशैं) की वजह से अवकाश।
-
6 अक्टूबर: त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा।
-
7 अक्टूबर: वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा पर हिमाचल, ओडिशा, कर्नाटक और चंडीगढ़ में छुट्टी।
-
10 अक्टूबर: करवा चौथ पर हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद।
-
18 अक्टूबर: असम में काती बिहू त्योहार।
-
20 अक्टूबर: दिवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा पर कई राज्यों में अवकाश।
-
21 अक्टूबर: महाराष्ट्र, एमपी, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर और जम्मू-कश्मीर में दिवाली/गोवर्धन पूजा की छुट्टी।
-
22 अक्टूबर: गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में विक्रम संवत नया साल, गोवर्धन पूजा और बलिपद्यामी की छुट्टी।
-
23 अक्टूबर: भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती और निंगोल चक्कौबा पर छुट्टी।
-
27 अक्टूबर: पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में छठ पूजा (शाम की अर्घ्य)।
-
28 अक्टूबर: बिहार और झारखंड में छठ पूजा (सुबह की अर्घ्य)।
-
31 अक्टूबर: गुजरात में सरदार पटेल जयंती।
डिजिटल सेवाएं मिलती रहेंगी
इन छुट्टियों में बैंक ब्रांच तो बंद रहेंगे, लेकिन इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, UPI और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी। हालांकि, चेक क्लीयरिंग, पासबुक अपडेट और कैश विड्रॉल जैसे काम प्रभावित हो सकते हैं।
अगर आपकी कोई बैंकिंग डेडलाइन जैसे लोन EMI, RD किस्त या FD की मैच्योरिटी इन छुट्टियों में पड़ती है, तो प्रोसेसिंग अगले वर्किंग डे पर होगी। इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें।










