Rule Changes 1st October : UPI से लेकर LPG गैस तक….आज से लागू हो गए ये छह बड़े बदलाव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Rule Changes 1st October : आज यानी 1 अक्टूबर 2025 से केंद्र सरकार ने वित्त मंत्रालय के जरिए कई बड़े नियमों को लागू किया है। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की ज़िंदगी पर पड़ेगा। आइए जानते हैं, यूपीआई ट्रांजेक्शन से लेकर रेलवे टिकट और गैस सिलेंडर तक कौन से नए नियम लागू हो गए हैं।

1. नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में नई सुविधा

  • अब NPS के प्राइवेट सेक्टर सब्सक्राइबर्स को 100% तक इक्विटी में निवेश करने की अनुमति मिल गई है। पहले यह सीमा 75% थी।

  • प्राइवेट कर्मचारियों को PRAN खोलने पर ₹18 ई-PRAN किट फीस और ₹100 सालाना मेंटेनेंस चार्ज देना होगा।

  • अटल पेंशन योजना (APY) और NPS लाइट वालों के लिए यह चार्ज सिर्फ ₹15 रहेगा।

  • ट्रांजेक्शन पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

2. रेलवे टिकट बुकिंग में नया नियम

  • अब रेलवे रिज़र्वेशन खुलने के पहले 15 मिनट सिर्फ आधार वेरिफाइड यूजर्स के लिए ही होंगे।

  • पीआरएस काउंटर से टिकट लेने वालों पर यह नियम लागू नहीं है।

  • रेलवे एजेंट पहले 10 मिनट तक टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।

  • इसका मकसद टिकट बुकिंग में होने वाली धांधली रोकना है।

3. ऑनलाइन गेमिंग पर सख्ती

  • नए Online Gaming Bill 2025 के तहत अब 18 साल से कम उम्र के लोग किसी भी रियल मनी गेमिंग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

  • नियम तोड़ने पर 3 साल की जेल और ₹1 करोड़ तक का जुर्माना हो सकता है।

  • गेमिंग प्रमोटरों को भी 2 साल की सजा और ₹50 लाख तक का जुर्माना झेलना पड़ेगा।

  • सरकार का लक्ष्य है ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना और लोगों को वित्तीय नुकसान से बचाना।

4. रसोई गैस सिलेंडर की नई कीमतें

  • 1 अक्टूबर से घरेलू LPG सिलेंडर के दाम बदले गए हैं।

  • इसका सीधा असर हर घर की रसोई के खर्च पर पड़ेगा।

5. यूपीआई ट्रांजेक्शन लिमिट बढ़ी

  • अब यूपीआई से एक बार में ₹5 लाख तक का लेन-देन संभव होगा।

  • यह कदम डिजिटल पेमेंट को सुरक्षित बनाने और धोखाधड़ी को रोकने के लिए उठाया गया है।

6. डाक विभाग में स्पीड पोस्ट की नई सुविधाएँ

  • अब स्पीड पोस्ट में OTP आधारित डिलीवरी, रियल-टाइम ट्रैकिंग, ऑनलाइन बुकिंग और SMS नोटिफिकेशन की सुविधा मिलेगी।

  • छात्रों को 10% छूट और नए थोक ग्राहकों को 5% डिस्काउंट दिया जाएगा।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें