UP Weather : उत्तर प्रदेश में अक्टूबर महीने की शुरुआत बारिश और ठंडी हवाओं के साथ हुई है। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 3 से 4 दिनों तक आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी और तेज धूप से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा। दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होगी, वहीं रात में ठंडक का एहसास बढ़ेगा।
मौसम का हाल
आईएमडी के मुताबिक, राज्य के ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहेंगे। कई जगह गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी और हल्की से तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान 1 से 2 डिग्री तक नीचे जाने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 40 से ज्यादा जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें प्रयागराज, प्रतापगढ़, चित्रकूट, कौशांबी, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, भदोही, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, बांदा, आजमगढ़, मऊ, अंबेडकर नगर, फतेहपुर, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, श्रावस्ती, बलिया, अयोध्या, लखीमपुर खीरी और बहराइच शामिल हैं। यहां गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं।
अन्य जिलों में भी बदलता मौसम
औरैया, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, सीतापुर, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, बस्ती, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, एटा, कासगंज और बाराबंकी में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले में न निकलने की सलाह दी है।










