सड़क यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। 15 नवंबर 2025 से FASTag नियमों में बड़ा बदलाव लागू होगा। इसके अनुसार, अगर आपके वाहन में वैध FASTag नहीं है या FASTag काम नहीं कर रहा है, तो टोल पर 1.25 गुना भुगतान UPI के जरिए करना होगा।
पहले यह नियम काफी कड़ा था, बिना FASTag वाले वाहन को टोल का दो गुना नकद देना पड़ता था। अब नया बदलाव ड्राइवरों के लिए आसान और सुविधाजनक है।
टोल प्लाजा मशीन खराब होने पर भी राहत
अगर आपका FASTag वैध है और काम कर रहा है, लेकिन टोल प्लाजा की मशीन खराब होने की वजह से पेमेंट नहीं हो पाता, तो आप बिना कोई पैसा दिए टोल पार कर सकते हैं। यह नियम टोल कलेक्शन एजेंसियों को जिम्मेदार बनाने और सिस्टम सुधारने के लिए है।
पुराने नियम की तुलना में नया नियम
-
पुराना नियम: बिना FASTag टोल = 2 गुना कैश
-
नया नियम: बिना FASTag टोल = 1.25 गुना UPI
उदाहरण: अगर टोल 100 रुपये है, तो पुराने नियम में 200 रुपये देने पड़ते थे। अब UPI से केवल 125 रुपये देने होंगे। इससे कैश लेनदेन कम होगा और टोल सिस्टम अधिक पारदर्शी बनेगा।
15 नवंबर से लागू होगा बदलाव
इस नए नियम से टोल कलेक्शन सिस्टम बेहतर होगा और ड्राइवरों को परेशानी कम होगी। इसलिए अब अपने वाहन का FASTag चेक करें और सुनिश्चित करें कि यह काम कर रहा है। अगर FASTag में कोई समस्या है, तो उसे समय पर ठीक करवा लें।
टोल कलेक्शन का हाल
अगस्त 2025 में टोल कलेक्शन 7,052.91 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल के 5,610.64 करोड़ रुपये से 26% ज्यादा है।
-
मई 2025 में सबसे ज्यादा 7,087.16 करोड़ रुपये जमा हुए।
-
जून में मौसम की वजह से थोड़ी गिरावट आई, 6,700 करोड़ रहा।
-
जुलाई में मानसून के नुकसान के बावजूद 6,500 करोड़ रुपये टोल के रूप में वसूले गए।
-
अगस्त में भारी बारिश के बावजूद 7,052.91 करोड़ का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन हुआ।
यह बढ़ोतरी FASTag पास की शुरुआत, त्योहारी सीजन से पहले माल ढुलाई में वृद्धि और नए रोड्स बनने की वजह से संभव हुई।










