महागठबंधन को लेकर पप्पू यादव का बड़ा बयान, कहा- बिहार में डिप्टी सीएम दलित या मुसलमान भी…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने महागठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी गठबंधन की सभी पार्टियों और नेताओं का सम्मान करते हैं। पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी माले और सीपीआई जैसे सहयोगी दलों को भी बराबर सम्मान देते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अगर महागठबंधन को बिहार में जीत मिलती है, तो डिप्टी सीएम दलित, मुसलमान या किसी ऊंची जाति से भी हो सकते हैं, इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

मुकेश सहनी के डिप्टी सीएम बनने का कोई मुद्दा नहीं

जब उनसे पूछा गया कि अगर गठबंधन को जीत मिलती है तो क्या मुकेश सहनी डिप्टी सीएम बनेंगे, इस पर पप्पू यादव ने स्पष्ट कहा, “यहां मुकेश सहनी के डिप्टी सीएम बनने का कोई मुद्दा नहीं है। हर वर्ग, चाहे दलित हो, पिछड़ा हो या अल्पसंख्यक, सभी को इस पद की मांग करने का अधिकार है। यह सबका अधिकार है, इसमें कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।”

“राहुल गांधी आम आदमी की आवाज हैं”

पप्पू यादव ने कहा कि इस वक्त असली मुद्दा सीएम या डिप्टी सीएम का नहीं, बल्कि राहुल गांधी के विचारों का है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी इस देश के आइकॉन बन चुके हैं। वे आम आदमी की आवाज हैं। उनका फोकस एससी, एसटी और अत्यंत पिछड़े वर्गों के सशक्तिकरण पर है। हम तो सीपीआई और सीपीएम जैसे दलों के सम्मान की भी बात करते हैं।”

नेतृत्व करने वालों का दिल बड़ा होना चाहिए”

पप्पू यादव ने कहा कि एक सच्चे नेता का दिल बड़ा होना चाहिए और उसे सभी विचारों को स्वीकार करने की क्षमता रखनी चाहिए। अगर राहुल गांधी सीपीआई, माले और आरजेडी जैसे सहयोगियों को सम्मान देते हुए गठबंधन चला सकते हैं, तो बाकी दलों को भी आपसी समन्वय और एडजस्टमेंट की भावना दिखानी चाहिए।”

बिहार चुनाव की तारीखें

बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे —

  • पहला चरण: 6 नवंबर 2025

  • दूसरा चरण: 11 नवंबर 2025
    वहीं वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।
    पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है।

Ankita Yadav
Author: Ankita Yadav

Leave a Comment

और पढ़ें