धनतेरस के दिन शहर में भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने कई रूट डायवर्जन किए हैं। दशाश्वमेध, कोतवाली, चेतगंज और भेलूपुर इलाकों में विशेष यातायात दबाव रहेगा। मैदागिन-गोदौलिया मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है और पैडल रिक्शा भी रोक दिए गए हैं। भीड़ वाले मार्गों पर डायवर्जन दोपहर से लागू किया जाएगा।
मुख्य डायवर्जन निर्देश:
-
मैदागिन चौराहा:
-
किसी भी वाहन को थाना चौक होते हुए गौदोलिया की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी।
-
4-पहिया, 3-पहिया और पैडल रिक्शा वाहनों को कबीरचौरा और विशेश्वरगंज तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
-
4-पहिया वाहन टाउनहॉल पार्किंग, मैदागिन में खड़े किए जाएंगे।
-
-
गौदौलिया चौराहा:
-
किसी भी वाहन को मैदागिन या दशाश्वमेध घाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
-
वाहनों को रामापुरा और सोनारपुरा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
-
2-पहिया वाहन गौदौलिया मल्टीलेवेल पार्किंग में खड़े होंगे।
-
-
कबीरचौरा तिराहा:
-
वाहनों को पियरी चौकी होते हुए बेनिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
-
4-पहिया, 3-पहिया और पैडल रिक्शा वाहनों को लहुराबीर और मैदागिन चौराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
-
-
लहुराबीर चौराहा:
-
3- और 4-पहिया वाहनों को मलदहिया चौराहा और काशिका तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
-
-
बेनिया तिराहा:
-
4-पहिया प्राइवेट वाहन बेनिया पार्किंग में खड़े होंगे।
-
3-पहिया वाहनों को पियरी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
-
-
रामापुरा चौराहा:
-
गौदौलिया की तरफ 3/4-पहिया वाहन नहीं जा पाएंगे।
-
इन्हें लक्सा और बेनिया तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
-
-
गुरुबाग तिराहा:
-
3/4-पहिया वाहन नीमामाई और कमच्छा की ओर डायवर्ट होंगे।
-
-
भेलूपुर चौराहा:
-
3/4-पहिया वाहन सोनारपुरा और रामापुरा की ओर नहीं जाएंगे।
-
इन्हें विजया तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
-
-
सोनारपुरा तिराहा:
-
वाहन गोदौलिया की ओर नहीं जा पाएंगे।
-
इन्हें भेलूपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
-
-
भदऊ चुंगी:
-
भैंसासुर घाट की ओर जाने वाले वाहन रेलवे कॉलोनी मैदान में पार्क किए जाएंगे।
-
-
गोलगड्डा तिराहा:
-
वाहन विशेश्वरगंज की तरफ नहीं जाएंगे।
-
डायवर्जन चौकाघाट लकड़ीमंडी की ओर किया जाएगा।
-
-
विशेश्वरगंज तिराहा:
-
मछोदरी की तरफ आने वाले वाहन आगे नहीं जाएंगे।
-
इन्हें गोलगड्डा तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
-










