शामली में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात अपराधी नफीस, ₹1 लाख का था इनामिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में कांधला पुलिस और अपराधियों के बीच शनिवार सुबह भभीसा गांव के जंगल में मुठभेड़ हुई। इसमें 1 लाख रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर नफीस गोली लगने से घायल हुआ और अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई। उसका साथी मौके से भाग गया और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि कांधला पुलिस भभीसा चौकी पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की और भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा करते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें नफीस घायल हो गया।

नफीस कांधला के मोहल्ला खेल का निवासी था और उसके खिलाफ 34 आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें लूट, गैंगस्टर, जानलेवा हमला और नकली करेंसी शामिल थे। तीन मामलों में वह वांछित भी था।

मुठभेड़ के दौरान बरामद सामग्री

  • एक पिस्टल (.32 बोर) और एक खोखा

  • एक तमंचा (.315 बोर) और दो खोखा कारतूस

  • पांच जिंदा कारतूस

  • एक मोटरसाइकिल


पुलिस कार्रवाई और सुरक्षा

मुठभेड़ के दौरान कांधला थाना प्रभारी सतीश कुमार की बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी, जिससे उनकी जान बच गई। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि पुलिस की प्रभावी कार्रवाई के कारण हिस्ट्रीशीटर नफीस को ढेर किया गया और उसके साथी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है।

News Rastra
Author: News Rastra

न्यूज राष्ट्र

Leave a Comment

और पढ़ें