बॉलीवुड के दिगग्ज अभिनेता असरानी का 84 साल की उम्र में निधन, मरने के कुछ घंटों पहले दी थी दिवाली की शुभकामनाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिवाली के शुभ अवसर पर भारतीय सिनेमा ने एक और महान कलाकार को खो दिया। मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता गोवर्धन असरानी, जिन्हें हम असरानी के नाम से जानते हैं, का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार रहने वाले असरानी पिछले चार दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और आज दोपहर तीन बजे उनका निधन हो गया।

असरानी के मैनेजर की बात

मीडिया से बातचीत में असरानी के मैनेजर बाबू भाई ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान पता चला कि उनके फेफड़ों में पानी भर गया था। लगातार उपचार के बावजूद आज उनकी जिंदगी और मौत की जंग हार गए। निधन से कुछ घंटे पहले ही असरानी ने अपने फैंस को इंस्टाग्राम पर दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं।

असरानी का अंतिम संस्कार

असरानी अपनी मौत पर ध्यान आकर्षित नहीं चाहते थे। उन्होंने अपनी पत्नी मंजू से कहा था कि किसी को इस बारे में जानकारी न दें। इसी कारण उनके निधन के कुछ घंटे बाद ही परिवार ने उनका अंतिम संस्कार सांताक्रूज, शांतिनगर स्थित श्मशान भूमि में कर दिया। जल्द ही परिवार उनकी प्रेयर मीट की घोषणा कर सकता है।

असरानी का फिल्मी सफर

असरानी का पूरा नाम गोवर्धन असरानी था और वे राजस्थान के जयपुर के रहने वाले थे। उन्होंने 1967 में रिलीज हुई फिल्म ‘हरी कांच की चूड़ियां’ से बॉलीवुड में कदम रखा। अपने 58 साल के फिल्मी करियर में असरानी ने 350 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया।

उनकी यादगार फिल्मों में शामिल हैं:

  • शोले

  • अभिमान

  • चुपके-चुपके

  • छोटी सी बात

  • भूल भुलैया

असरानी ने सिर्फ अभिनय नहीं किया, बल्कि फिल्म मेकिंग में भी हाथ आजमाया और गुजराती सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई। उनका कॉमिक अंदाज और अभिनय आज भी फैंस के दिलों में जीवित है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें