वाराणसी में युवक की सिर कूंचकर हत्या, मैदान में मिला खून से लथपथ शव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक की दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया। मृतक युवक अपने दोस्तों के बुलाने पर घर से निकला था। सुबह उसका शव जलालीपुरा चुंगी के पीछे स्थित मैदान में पड़ा मिला।

मैदान में खेल रहे बच्चों ने इसकी जानकारी लोगों को दी, जिसके बाद मुहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। शव की पहचान सरैया चौकी क्षेत्र के मुस्लिमपुरा निवासी नौशाद (26 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही डायल-112 और जैतपुरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। परिजन भी मौके पर आए और शव को देखकर ममता और शोक में डूब गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी है।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए DCP काशी जोन गौरव बंसवाल, एसीपी चेतगंज ईशान सोनी और जैतपुरा एसओ बृजेश मिश्रा मौके पर मौजूद हैं।

जानकारी के अनुसार, नौशाद पांच भाइयों में चौथे नंबर का था और उसके पिता शमीम अहमद का निधन पहले ही हो चुका है।

News Rastra
Author: News Rastra

न्यूज राष्ट्र

Leave a Comment

और पढ़ें