IND vs AUS: अपने ही घर में ऑस्ट्रेलिया को मिली मात, टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत के साथ बनाया नया रिकॅार्ड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोल्ड कोस्ट में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन बनाए, जिसके जवाब में मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम 18.2 ओवर में सिर्फ 119 रन पर सिमट गई।

इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली और साथ ही ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर एक नया रिकॉर्ड भी बना दिया।

भारत की शानदार गेंदबाजी

168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत तो ठीक रही, लेकिन जैसे ही मैथ्यू शॉट (25) और जोश इंग्लिश (12) आउट हुए, पूरी पारी बिखर गई। कप्तान मिचेल मार्श ने 30 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होने के बाद कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका।

ऑस्ट्रेलिया के 5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए और टीम 18.2 ओवर में मात्र 119 रन पर ऑलआउट हो गई।

ऑस्ट्रेलिया के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के लिए एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी लेकर आया। गोल्ड कोस्ट में 119 रन का स्कोर टी20 इंटरनेशनल में घर पर ऑस्ट्रेलिया का दूसरा सबसे कम स्कोर रहा। वहीं, भारत ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर दूसरा सबसे छोटा लक्ष्य सफलतापूर्वक डिफेंड करने का कारनामा किया।

ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सफलतापूर्वक डिफेंड किए गए सबसे कम स्कोर (टी20I):

  • 162 – भारत, कैनबरा (2020)

  • 168 – भारत, गोल्ड कोस्ट (2025)*

  • 179 – इंग्लैंड, कैनबरा (2022)

  • 185 – भारत, मेलबर्न (2016)

  • 185 – भारत, एडिलेड (2016)

ऑस्ट्रेलिया का घर पर सबसे कम टी20I स्कोर:

  • 111 बनाम न्यूजीलैंड, सिडनी (2022)

  • 119 बनाम भारत, गोल्ड कोस्ट (2025)*

  • 127 बनाम पाकिस्तान, मेलबर्न (2010)

  • 131 बनाम भारत, मेलबर्न (2011)

ऐसी रही भारत की बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत मजबूत रही। शुभमन गिल ने 46 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल था। उनके अलावा अभिषेक शर्मा (28), शिवम दुबे (22) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (20) ने अहम योगदान दिया। अंत में अक्षर पटेल ने तेजतर्रार 21 रन जोड़कर स्कोर 167 तक पहुंचाया।

गेंदबाजों ने दिखाया दम

गेंदबाजी में भारत के स्पिनरों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 सफलता मिली।

इस जीत के साथ टीम इंडिया ने न सिर्फ सीरीज पर कब्जा जमाया, बल्कि यह साबित कर दिया कि विदेशी सरजमीं पर भी वह किसी भी टीम को मात देने का दम रखती है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें