Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी या फिर गिरावट, देखें अपने शहर का ताजा रेट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Gold-Silver Today : घरेलू फ्यूचर मार्केट में बुधवार को सोने की कीमतें स्थिर रहीं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर वायदा 1,24,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछली कारोबारी सत्र में सोना 1,23,913 रुपये पर बंद हुआ था।

सुबह 10 बजे तक एमसीएक्स पर सोना 1,23,998 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले दिन के मुकाबले करीब 80 रुपये की मामूली बढ़त दर्शाता है। शुरुआती कारोबार में गोल्ड का उच्चतम स्तर 1,24,444 रुपये तक पहुंचा।

चांदी की कीमतों में भी हल्की तेजी

सोने की तरह चांदी की कीमतें भी बुधवार को स्थिर बनी रहीं। खबर लिखे जाने तक एमसीएक्स पर चांदी 1,55,466 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। कारोबारी दिन की शुरुआत में चांदी 1,54,926 रुपये पर खुली थी। यानी पिछले सत्र के मुकाबले करीब 700 रुपये की बढ़त दर्ज की गई।

आपके शहर में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

(गुड रिटर्न के अनुसार)

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
दिल्ली ₹1,25,660 ₹1,15,200 ₹94,280
मुंबई ₹1,25,510 ₹1,15,050 ₹94,130
चेन्नई ₹1,26,560 ₹1,16,000 ₹96,650
कोलकाता ₹1,25,510 ₹1,15,050 ₹94,130
अहमदाबाद ₹1,25,560 ₹1,15,100 ₹94,180
लखनऊ ₹1,25,660 ₹1,15,200 ₹94,280
पटना ₹1,25,560 ₹1,15,100 ₹94,180
हैदराबाद ₹1,25,510 ₹1,15,050 ₹94,130

क्यों बदल रही हैं सोने की कीमतें?

विशेषज्ञों के अनुसार, डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत, आयात शुल्क (Import Duty), और वैश्विक बाजारों की अस्थिरता सोने के दामों को प्रभावित करती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उतार-चढ़ाव का असर भी भारत के सोने के दाम पर देखने को मिलता है।

भारत में सोना सिर्फ एक निवेश नहीं बल्कि संस्कृति और परंपरा का प्रतीक माना जाता है। शादी, त्योहार या किसी शुभ अवसर पर सोना खरीदना भारतीयों के लिए शुभ माना जाता है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें