Air India एक्सप्रेस फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप, वाराणसी एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी : मुंबई से वाराणसी आ रही Air India एक्सप्रेस की एक फ्लाइट में बुधवार को बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी की जानकारी मिलते ही विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में उतारा गया।

जानकारी के मुताबिक, जैसे ही विमान वाराणसी एयरपोर्ट के करीब पहुंचा, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को एक धमकी भरा ईमेल मिला। ईमेल में फ्लाइट में बम होने की बात कही गई थी। इसके बाद ATC ने तुरंत पायलटों को अलर्ट किया और विमान को जल्द से जल्द लैंड कराने के निर्देश दिए।

एयरपोर्ट पर पहले से ही इमरजेंसी मोड एक्टिव कर दिया गया था। विमान के उतरते ही उसे सुरक्षा कारणों से आइसोलेशन बे में ले जाया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

वहीं, बम निरोधक दस्ते (BDDS) की टीम ने विमान की सघन तलाशी शुरू कर दी है। इसके साथ ही धमकी वाले ईमेल के सोर्स की भी जांच की जा रही है।

एयरपोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से कड़ा कर दिया गया है। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, एटीएस, एसटीएफ, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), एलआईयू सहित कई एजेंसियों की टीमें जांच में जुटी हैं।

प्रशासन का कहना है कि फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और स्थिति नियंत्रण में है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि धमकी वास्तविक थी या झूठी।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें