बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में महुआ सीट ने सबसे अधिक ध्यान खींचा है। शुरुआती रुझानों में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी तेज प्रताप यादव चौथे स्थान पर खिसक गए हैं।
यहां एलजेपी (रामविलास) के संजय सिंह आगे चल रहे हैं, जबकि आरजेडी उम्मीदवार मुकेश कुमार रोशन दूसरे और एआईएमआईएम के अमित कुमार तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
पश्चिमी चंपारण: हर राउंड में बदल रहा मुकाबले का गणित
तीसरे राउंड तक मिले रुझान बेहद रोमांचक रहे—
बाल्मीकि नगर: धीरेंद्र प्रताप सिंह 1070 वोट से आगे
रामनगर: भाजपा के नंदकिशोर राम 3070 वोट की बढ़त
नरकटियागंज: राजद के दीपक यादव 542 वोट से आगे
बगहा: कांग्रेस के जयेश मंगल सिंह 1438 वोट से आगे
लौरिया: भाजपा के विनय बिहारी 70 वोट की मामूली बढ़त
नौतन: भाजपा के नारायण प्रसाद साह 103 वोट से आगे
*चनपटिया: कांग्रेस के अभिषेक रंजन 1112 वोट की बढ़त
बेतिया: कांग्रेस के वासी अहमद 719 वोट से आगे
सिकटा: जदयू के समृद्ध वर्मा 2701 वोट से आगे
नालंदा: जदयू और भाजपा का दबदबा कायम
अस्थावां: जदयू के जितेंद्र कुमार 10,646 वोट की मजबूत बढ़त
बिहार शरीफ: भाजपा के डॉ. सुनील कुमार 2825 वोट से आगे
नालंदा: जदयू के श्रवण कुमार 3476 वोट की बढ़त
हरनौत:।जदयू के हरिनारायण सिंह 2933 वोट से आगे
*हिलसा: अत्रि मुनि 1269 वोट से आगे
इस्लामपुर: जदयू के रुहेल रंजन 128 वोट से आगे
तारापुर, सीवान और वैशाली: NDA का प्रदर्शन दमदार
तारापुर: भाजपा के सम्राट चौधरी 8647 वोट पाकर 2690 वोट की बढ़त पर
सीवान: भाजपा के मंगल पांडे आगे
अलीनगर: भाजपा की मैथिली ठाकुर बढ़त बनाए हुए
वैशाली: जदयू के सिद्धार्थ पटेल आगे चल रहे हैं
नतीजों में उतार-चढ़ाव जारी
अब तक मिले आंकड़े यह साफ दिखाते हैं कि इस बार कई सीटों पर बेहद कड़ा मुकाबला** देखने को मिल रहा है।
महुआ जैसी हाई-प्रोफाइल सीट पर तेज प्रताप यादव का चौथे स्थान पर पहुंचना बड़े राजनीतिक संकेत दे रहा है।
जैसे-जैसे आगे के राउंड पूरे होंगे, कई सीटों का गणित पूरी तरह बदल सकता है।










