UP में अवैध विदेशियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, CM योगी ने दिया अभियान चलाने का आदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली में लाल किला के पास हुए कार ब्लास्ट के बाद उत्तर प्रदेश सरकार सतर्क मोड में आ गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में रह रहे अवैध विदेशियों और घुसपैठियों के खिलाफ सघन अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। सभी जिलाधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

CM योगी का आदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध विदेशी तत्व प्रदेश की कानून व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से कहा कि हर इलाके में सत्यापन अभियान चलाकर घुसपैठियों की तुरंत पहचान की जाए।

कहां रखे जाएंगे पकड़े गए घुसपैठिए?

सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि जिन अवैध विदेशियों को पकड़ा जाएगा, उन्हें रखने के लिए अस्थायी डिटेंशन सेंटर बनाए जाएं।
इन सेंटरों में उन्हें तब तक रखा जाएगा जब तक कि उनकी देश वापसी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती।

प्रदेश भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

लाल किला ब्लास्ट के बाद यूपी पुलिस ने भी राज्य भर में चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। संदिग्ध स्थानों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें