Telegram पर भेजे गए 200+ वीडियो, 6.5 लाख में खरीदी थी AK-47… दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA पूछताछ में हुए 5 बड़े चौंकाने वाले खुलासे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच में NIA को कई बड़े सुराग मिले हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई अहम बातें कबूल की हैं, जिससे पूरी साजिश की परतें खुलने लगी हैं। जांच में जो 5 प्रमुख खुलासे हुए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं:

1. 6.5 लाख रुपये में AK-47 की खरीद

NIA पूछताछ में पता चला कि आरोपी मुजम्मिल ने 6.5 लाख रुपये देकर AK-47 राइफल खरीदी थी, जो बाद में अनंतनाग स्थित डॉक्टर आदिल के हॉस्पिटल के लॉकर से बरामद हुई।

2. विस्फोटक बनाने के लिए 26 कुंतल NPK खरीदा

जांच में सामने आया कि मुजम्मिल ने 26 कुंतल NPK (खाद) खरीदी थी, जिसका उपयोग विस्फोटक तैयार करने में किया जा सकता है। यह इस मॉड्यूल की बड़ी तैयारी का संकेत है।

3. अफगानिस्तान-तुर्की-पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से संपर्क

उमर और मुजम्मिल दोनों विदेशी हैंडलर्स के संपर्क में थे।

  • मुजम्मिल मंसूर नामक हैंडलर के संपर्क में था

  • उमर हसीम नामक हैंडलर से निर्देश लेता था

ये दोनों इब्राहिम नामक बड़े हैंडलर के लिए काम करते थे।

4. तुर्की भेजकर अफगानिस्तान ले जाने की प्लानिंग

साल 2022 में मुजम्मिल, आदिल और मुजफ्फर को ओकासा नामक हैंडलर ने तुर्की भेजा था। योजना थी कि वहां से उन्हें अफगानिस्तान ट्रेनिंग के लिए भेजा जाए, हालांकि वे अफगानिस्तान नहीं पहुंच सके। बाद में वे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े ओकासा से फिर मिले।

5. Telegram पर भेजे गए 200+ ट्रेनिंग वीडियो

NIA जांच में खुलासा हुआ कि विदेशी आकाओं ने Telegram के जरिए 200 से ज्यादा वीडियो भेजे थे, जिनमें

  • विस्फोटक तैयार करने की तकनीक

  • अमोनियम नाइट्रेट से बम बनाने के तरीके

  • और हमले की रणनीति

समझाई गई थी। उमर को खुद से बम तैयार कर हमला करने का टास्क दिया गया था।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें