20,000 युवाओं को मिलेगा जॅाब का सुनहरा अवसर, वाराणसी में 9–10 दिसंबर को लगेगा रोजगार महाकुंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। जिले में मिशन रोजगार के तहत आयोजित होने वाले “काशी सांसद रोज़गार महाकुंभ-2025” की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने गुरुवार को कैंप कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने सेवायोजन विभाग को निर्देश दिया कि जॉब फेयर में आने वाली बड़ी कंपनियों और बेरोजगार युवाओं की सुविधा के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं, ताकि किसी भी अभ्यर्थी को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पूर्वांचल के युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगा।

दो दिवसीय इस मेगा जॉब फेयर में देश-विदेश की लगभग 300 राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियां हिस्सा लेंगी। आयोजन का लक्ष्य 20,000 से अधिक युवाओं को मौके पर रोजगार उपलब्ध कराना है। इसमें अधिकतम जो सालाना पैकेज ऑफर किया जाएगा, वह 3.60 लाख रुपये तक रहेगा।

मेले में L&T, IFFCO, Axis Bank, Vardhman Textile, Swiggy, Blinkit, Quess Corp, MRF Chennai, SIS India, Shriram Piston, SBI, PNB, Bank of Baroda, Taj Hotel, Tata Motors, Mahindra, TVS, Utkarsh Small Finance Bank सहित कई प्रमुख कंपनियां अपने स्टॉल लगाएंगी। इसके अलावा UAE और मध्यपूर्व की बड़ी कंपनियां—जैसे DMDK Contracting LLC Dubai, GCC Sharjah, EPS Synergies LLC Dubai, Queen Topaz Oman, Bhatia General Contracting LLC Dubai—भी युवाओं को अंतरराष्ट्रीय अवसर देंगी।

जॉब फेयर में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, ITI, डिप्लोमा, B.Tech, MBA, BBA, LLB, D.Pharma, B.Pharma, M.Pharma सहित सभी शैक्षणिक योग्यताओं वाले अभ्यर्थी निःशुल्क भाग ले सकेंगे।
पंजीकरण रोज़गार संगम पोर्टल, ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन या QR कोड स्कैन कर किया जा सकता है।

अधिकारियों के अनुसार, बेहतर कानून-व्यवस्था, उद्योग-friendly नीति और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण बड़ी कंपनियां स्वयं वाराणसी आकर युवाओं को नौकरी दे रही हैं। यह महाकुंभ पूर्वांचल के बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर साबित होगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह और सेवायोजन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें