रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के दूसरे दिन भी फिल्म का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दर्शकों की भारी भीड़ और बढ़ती कमाई को देखते हुए कयास लगाया जा रहा है कि फिल्म अपने ही पहले दिन के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है।
दूसरे दिन की कमाई प्रभावशाली
Sacnilk.com के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘धुरंधर’ ने रिलीज के दूसरे दिन लगभग 15.35 करोड़ रुपये का जबरदस्त कारोबार कर लिया है। कलेक्शन के रुझान को देखते हुए उम्मीद है कि रात 10 बजे के बाद आने वाले अपडेट में यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।
क्या दूसरे दिन ही पार होगा 50 करोड़ का आंकड़ा?
फिल्म की रफ्तार को देखते हुए चर्चा है कि क्या धुरंधर दूसरे दिन ही 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाएगी? फैंस और मेकर्स दोनों को फिल्म से बड़ी उम्मीदें हैं, और ओपनिंग वीकेंड में इसके मजबूत प्रदर्शन की पूरी संभावना है।
रणवीर सिंह के करियर की बड़ी हिट बन सकती है फिल्म
यदि फिल्म की कमाई इसी तरह बढ़ती रही, तो ‘धुरंधर’ न केवल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है, बल्कि रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। अब सभी की नजरें फिल्म के फाइनल कलेक्शन पर टिकी हैं, जो इसकी वास्तविक सफलता का पैमाना तय करेंगे।










