Varanasi : बाबा कीनाराम अस्पताल की छत पर लगे मोबाइल टावर में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवा चौकी के पास स्थित बाबा कीनाराम हॉस्पिटल की छत पर लगे जियो और एयरटेल के मोबाइल नेटवर्क टावर में शनिवार को अचानक आग लग गई। टावर से उठता घना धुआं देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

शॉर्ट सर्किट से पैनल में लगी आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टावर के पैनल में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग कुछ ही मिनटों में टावर के बड़े हिस्से में फैल गई। घटना के समय छत पर कोई तकनीकी कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि होने से बचाव हो गया।

दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में पूरी मदद की। अगर समय पर आग पर नियंत्रण नहीं होता, तो यह आसपास की इमारतों तक फैलकर बड़ा हादसा बन सकती थी।

अस्पताल एक वर्ष से बंद, बड़ा हादसा टला

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह अस्पताल बीते एक साल से बंद है। यहां एक डॉक्टर का छोटा क्लीनिक चलता है, जबकि इमारत के कुछ हिस्से में होटल और पूजा-पाठ की गतिविधियां होती हैं। घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दमकल विभाग और पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर टावर में शॉर्ट सर्किट कैसे हुआ।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें