UP Weather Update: अगले 3 दिनों में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, तेजी से गिरेगा पारा, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश में ठंड का असर अब तेजी से बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए नया अपडेट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। साथ ही कई जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है।

अगले 3 दिन घना कोहरा, तापमान में 2°C की गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में दृश्यता 100 से 50 मीटर तक रह सकती है। इसको देखते हुए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

तराई क्षेत्र में घने कोहरे का प्रभाव

10 दिसंबर को पूर्वी यूपी के तराई क्षेत्रों में घना कोहरा देखा गया, जिस पर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया। पश्चिमी यूपी में भी देर रात और सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना जताई गई है।

11 और 12 दिसंबर को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, लेकिन तराई बेल्ट में घना कोहरा छाया रह सकता है। 13 से 15 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा और सुबह कहीं-कहीं मध्यम कोहरा देखा जा सकता है।

इन जिलों में छाएगा घना कोहरा

घने से मध्यम कोहरे का असर इन जिलों में नजर आ सकता है:
गोरखपुर, देवरिया, गोंडा, बस्ती, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, वाराणसी, आगरा, मथुरा, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अयोध्या, कौशांबी, चित्रकूट, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, रामपुर, बरेली, अलीगढ़, कानपुर, इटावा, कन्नौज, झांसी, ललितपुर, अमेठी, रायबरेली, कासगंज, आजमगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, गाजीपुर और सीतापुर।

लखनऊ और नोएडा का तापमान

  • लखनऊ: आज न्यूनतम तापमान 9°C और अधिकतम 26°C रहेगा।
    11 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में 1°C की और गिरावट आएगी।

  • नोएडा: आज सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ होगी।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग ने बताया कि 13 दिसंबर को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिसका असर यूपी में भी दिखाई देगा। अगले हफ्ते से प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड अपना असर दिखाएगी और शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें