कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में दर्ज हुआ मुकदमा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की परेशानी बढ़ती जा रही है। अक्टूबर 2025 में कथा के दौरान महिलाओं के खिलाफ विवादित बयान देने के मामले में कोर्ट ने उनके खिलाफ आधिकारिक रूप से परिवाद दर्ज कर लिया है। अब उन्हें कोर्ट में पेश होकर जवाब देना होगा।

प्रियंका चतुर्वेदी ने कोर्ट की कार्रवाई को बताया सही कदम

जब शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी से इस पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है।

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, एक गुरु जिसकी इतनी बड़ी फॉलोइंग हो, जब वह महिलाओं पर ऐसे बयान देता है तो समाज करप्ट होता है।”

कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने भी जताई नाराज़गी

कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने लोगों से अपील की कि वे ऐसे बाबाओं के पास जाना बंद करें। उन्होंने कहा, हमारे देश में ऐसे कई बाबा हैं जिनकी जगह जेल में है। लोग इन्हें क्यों सुनते हैं? इनकी दुकान बंद करिए, ये खुद ही चुप हो जाएंगे।”

क्या कहा था अनिरुद्धाचार्य ने?

अक्टूबर में एक कथा के दौरान अनिरुद्धाचार्य ने बेटियों की शादी और उनके चरित्र को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि पहले लड़कियों की शादी जल्दी हो जाती थी। अब देर से शादी होने तक वे कई लड़कों से दोस्ती कर चुकी होती हैं और विवादित टिप्पणी करते हुए कहा, इस उम्र तक लड़कियां कई जगह मुंह मार चुकी होती हैं। इस बयान के बाद देशभर में उनकी आलोचना हुई थी।

अनिरुद्धाचार्य की चुप्पी जारी

विवाद बढ़ने के बाद भी अनिरुद्धाचार्य ने अपने खिलाफ दर्ज केस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। उनके वकील मामले पर सलाह–मशविरा कर रहे हैं।

कोर्ट ने अगली सुनवाई 1 जनवरी को निर्धारित की है, जिसमें याचिकाकर्ता का बयान दर्ज किया जाएगा।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें