संसद में अमित शाह पर भड़के राहुल गांधी, दे दिया ओपन डिबेट का चेलैंज, जानें पूरा माजरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संसद के शीतकालीन सत्र का बुधवार को आठवां दिन बेहद हंगामेदार रहा। लोकसभा में चुनाव सुधार (Election Reforms) पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच तीखी बहस देखने को मिली। दोनों नेताओं की जुबानी जंग के कारण सदन में कई बार शोर-शराबा और हंगामा हुआ।

विपक्ष SIR पर झूठ फैला रहा है

अमित शाह ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि चुनाव सुधार पर चर्चा से बीजेपी कभी भागती नहीं है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया SIR को लेकर विपक्ष झूठ फैला रहा है और देश की जनता को गुमराह कर रहा है। इस पर राहुल गांधी भड़क उठे।

राहुल गांधी का चैलेंज- मेरी तीन प्रेस कॉन्फ्रेंस पर चर्चा करें

राहुल गांधी ने सदन में अमित शाह को सीधी चुनौती देते हुए कहा, मैं आपको चैलेंज करता हूं कि आप मेरी वोट चोरी वाली तीनों प्रेस कॉन्फ्रेंस पर चर्चा करें।

अमित शाह ने जवाब में कहा, कैसे जवाब देना है, ये मैं तय करूंगा, नेता प्रतिपक्ष नहीं। इस पर राहुल गांधी ने पलटवार किया, ये डरा हुआ, घबराया हुआ रिस्पॉन्स है। सच्चा जवाब नहीं है।”

शाह ने भी तीखे अंदाज़ में कहा, मैं इनके माथे पर चिंता की लकीरें साफ देख रहा हूं। आपकी मुंसिफगिरी नहीं चलेगी।”

सादी वाली, एटम बम वाली और हाइड्रोजन बम वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी जवाब दूंगा- शाह

गृह मंत्री ने तंज कसते हुए कहा, राहुल गांधी की तीनों प्रेस कॉन्फ्रेंस एक सादी, एक एटम बम और एक हाइड्रोजन बम वाली सबका जवाब दूंगा।

EVM-VVPAT पर विपक्ष को घेरा

शाह ने कहा EVM सबसे पहले 1989 में राजीव गांधी के समय लाने का फैसला हुआ था। 2014 के बाद हारों का सिलसिला शुरू होने पर विपक्ष EVM पर आरोप लगाने लगा। 16 हजार VVPAT मिलान में एक भी वोट गलत नहीं निकला।”

विपक्ष की सरकारें BLO की मदद नहीं कर रही”

अमित शाह ने आरोप लगाया कि विपक्ष मुद्दों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहा है। उन्होंने कहा, जब किसी पत्रकार से इन्हें दिक्कत होती है, तो उसे भाजपा का एजेंट बताने लगते हैं। ये इमरजेंसी नहीं है।”

मतदाता सूची गलत थी तो विपक्षियों ने शपथ क्यों ली?”

शाह ने बताया कि 2014–2025 के बीच NDA ने 3 लोकसभा और 41 विधानसभा चुनाव जीते, जबकि विपक्ष सिर्फ 30 जगह जीत सका। उन्होंने तंज किया अगर मतदाता सूची गलत है, तो विपक्ष ने शपथ क्यों ली?”

वायनाड और रायबरेली में गड़बड़ियों का जिक्र

गृह मंत्री ने कहा कि वायनाड की मतदाता सूची में त्रुटियां बीजेपी ने ही बताईं, जो राहुल गांधी का क्षेत्र है। रायबरेली में भी गड़बड़ियां बीजेपी ने उजागर की थीं, इसलिए SIR जरूरी था।

चुनाव आयोग पर सवाल उठाकर संस्थाओं को बदनाम कर रहा विपक्ष

उन्होंने कहा कि कई विपक्षी नेताओं, स्टालिन, खड़गे, तेजस्वी, अखिलेश और ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जो लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करते हैं।

सोनिया गांधी पर कोर्ट केस का जिक्र

शाह ने कहा, दिल्ली की सिविल अदालत में एक मुकदमा पहुंचा है कि सोनिया गांधी ने देश की मतदाता बनने से पहले ही वोट दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि अदालत में सोनिया गांधी की तरफ़ से जवाब आने के बाद ही वे इस पर आगे बोलेंगे।

हमने भी कई चुनाव हारे, लेकिन संस्थाओं पर आरोप नहीं लगाए”

अमित शाह ने कहा कि बीजेपी वर्षों तक विपक्ष में रही है, लेकिन कभी चुनाव आयोग या लोकतंत्र पर सवाल नहीं उठाए।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें