अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज, बुलडोजर का ड्राइवर चाबी लेकर भाग गया, कफ सिरफ केस में…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश में कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी मामले को लेकर राजनीतिक तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी, इस मुद्दे पर बीजेपी सरकार पर लगातार हमलावर है। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ग्रेटर नोएडा में एक कार्यक्रम के दौरान सरकार पर तीखा हमला बोला।

कफ सिरप केस में कार्रवाई नहीं होगी- अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा, उत्तर प्रदेश में न्याय बुलडोजर दिला रहा है, लेकिन कफ सिरप के मामले में बुलडोजर का ड्राइवर चाबी लेकर चला गया है। इस केस में कोई कार्रवाई नहीं होगी, क्योंकि इसमें शामिल लोग उनके सजातीय हैं। एसटीएफ में भी वही लोग हैं और तस्करी में भी वही लोग शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में चुनिंदा लोगों को बचा रही है।

SIR को बताया- NRC का नया रूप

SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान पर भी अखिलेश यादव ने निशाना साधा। उन्होंने कहा,
“यह SIR नहीं बल्कि NRC है। इसके बहाने विपक्षी वोट काटे जा रहे हैं। 5 करोड़ से ज्यादा फॉर्म फिर से भरवाए जाएंगे।”

अखिलेश ने दावा किया कि SIR के जरिए भाजपा 2027 के चुनाव के लिए तैयारी कर रही है।

बैलेट पेपर से चुनाव की मांग दोहराई

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 2027 में बदलाव तय है। उन्होंने कहा, दुनिया के बड़े देशों में बैलेट पेपर से चुनाव होते हैं, इसलिए यूपी में भी बैलेट पेपर से चुनाव होने चाहिए। इस बार बाबा विदा होने वाले हैं।”

बिसहाड़ा केस वापसी पर बयान

बिसहाड़ा गांव में आरोपियों से केस वापसी के वादे पर उन्होंने कहा, जब मुख्यमंत्री अपने ही गंभीर केस वापस करा सकते हैं, तो किसानों के मुद्दों पर केस वापस क्यों नहीं हो सकते? हमारी सरकार आई तो सभी लंबित मुद्दे जल्द निपटाए जाएंगे।”

फिल्म सिटी और गंगा सफाई पर भी साधा निशाना

फिल्म सिटी परियोजना पर तंज कसते हुए अखिलेश बोले, भाजपा को फिल्म सिटी बनाने की जरूरत नहीं, उनकी सरकार में ही कलाकार भरे हुए हैं।”

गंगा सफाई को लेकर उन्होंने आरोप लगाया, यहां की गंदगी कन्नौज और फिर गंगा में जाती है। गंगा साफ नहीं हुई, लेकिन उत्तर प्रदेश का बजट जरूर साफ हो गया।”

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें