मोबाइल को लेकर विवाद में किशोरी ने की आत्महत्या, BHU ट्रॉमा सेंटर में मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के सरायनंदन इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई। मोबाइल फोन देने से मना किए जाने पर 13 वर्षीय किशोरी ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान दीपू यादव की पुत्री सोनाक्षी यादव के रूप में हुई है।

परिजनों के मुताबिक, सोनाक्षी मोबाइल देखने की जिद कर रही थी। उसकी मां ने पढ़ाई और अनुशासन का हवाला देते हुए मोबाइल देने से इनकार कर दिया और फोन अपने पास रख लिया। इसी बात से आहत होकर किशोरी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया।

काफी देर तक आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर सोनाक्षी अचेत अवस्था में मिली। परिजन उसे तुरंत बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

News Rastra
Author: News Rastra

Leave a Comment

और पढ़ें